बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता बदौसा मकर संक्रांति का मेला देखकर भरतकूप से मेला देखकर लौट रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने गुरुवार को देर शाम टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि बाइक पर सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए थे। दूसरे दिन चाचा ने भी दम तोड़ दिया। जबकि भतीजे की हालत गंभीर है। दोनों मृतकों के लिए शराब का नशा काल बन गया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। फतेहगंज कस्बा के ग्राम जबरापुर अंश कलेरिया पुरवा निवासी 20 वर्षीय विमल पारिवारिक भतीजे 17 वर्षीय रोहित व चित्रकूट जिले के ग्राम भड़हाई निवासी दोस्त 18 वर्षीय मोहित के साथ गुरुवार सुबह भरतकूप मेला देखने गया था। गुरुवार देर शाम भरतकूप से तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बनियन पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की बाइक...