शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- खुटार, संवाददाता। खुटार-पूर्णपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल बढ़ई की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी भगवान सरन (48) पांच फरवरी को साथी रामासरे (45) के साथ बाइक से काम पर जा रहे थे। गुरघिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन पहले बरेली के निजी अस्पताल और बाद में लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए। शुक्रवार शाम करीब छह बजे भगवान सरन ने दम तोड़ दिया। घायल रामासरे का इलाज जारी है। पत्नी नेकवती ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष श्यामव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.