फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कायमगंज, संवाददाता हादसे में घायल किसान नेता की कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव सत्तार नगर निवासी ग्रीशचन्द्र शाक्य भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के जिला प्रभारी थे। वे अपने साथी राजेन्द्र सिंह के साथ 28 नवंबर को धरना स्थल से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसानों के धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारी धर्मवीर, धन सिंह, राजवीर सिंह आदि ने कार का पीछा किया, लेकिन रेलवे फाटक बंद होने के कारण आरोपी वाहन सवार मौके से भाग निकले थे। कार सवार रेलवे फाटक के पास मंदिर के पीछे कार को छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व...