हाथरस, फरवरी 9 -- शनिवार दोपहर को स्कॉर्पियों व कार की टक्कर में बाइक सवार भी चपेट में आ गए। जिसमें एलएआइसी एजेंट व युवती गंभीर रुप से घायल हो गई थी। जिन्हें उपचार के लिए आगरा रैफर कर दिया गया। जहां आगरा ले जाते समय रास्ते में एलआइसी एजेंट ने दम तोड़ दिया। एलआइसी एजेंट की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पुत्र ने स्कॉर्पियों के चालक के खिलाफ हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार दोपहर को स्कॉर्पियों व वैगनआर कार की टक्कर हो गई, स्कॉर्पियों ने बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर छह लोगों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। एलआइसी एजेंट साहब सिंह पुत्र विपती राम ...