सराईकेला, दिसम्बर 13 -- सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल राजनगर, संवाददाता। हाता-चाईबासा मुख्य सड़क पर राजनगर थाना क्षेत्र के खोकरो मोड़ पर शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे हादसे में एक कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे पैसेंजर टेंपो (जेएच 05 डीवी 2662) ने 26 वर्षीय कॉलेज छात्रा रिंकी महतो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कॉलेज जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज की तरह रिंकी महतो गांव रुतडीह से साइकिल से कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान जमशेदपुर से गलत साइड में आ रहे टेंपो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने छात्रा को घायल अवस्था म...