शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा पुत्र स्व0 नीलकंठ कुशवाहा 40 वर्षीय बुधवार की रात लगभग नौ बजे खेत में खड़ी आलू की फसल की रखवाली कर घर वापस पैदल ही जा रहा था। कि वह रघुनाथपुर जेवा रोड गांव के 200 मीटर पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने उसके पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर उछलकर दूर जा गिरा और लगभग डेढ़ घंटे तक तड़पता पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब सुरेंद्र कुशवाहा को देखा तो वह अपना दमतोड़ चुका था। सुरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मृतक सुरेंद्र कुशवाहा अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटा रवि कुशव...