बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो। सिटी थाना अंतर्गत लकड़ी गोला के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में कार सवार भोजपुर होटल के मैनेजर 26 वर्षीय अंकित कुमार तिवारी की मौत हो गई, जबकि युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक अंकित कुमार तिवारी बिहार के जमुई के मूल निवासी हैं, जो चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोजपुर होटल में मैनेजर थे। होटल मालिक सर्वेश कुमार ने बताया कि रात एक बजे तक अंकित होटल में मौजूद थे। इसके बाद रात दो बजे वे होटल की कार लेकर बाहर निकले। उसके साथ कौन-कौन लोग थे, यह स्पष्ट जानकारी नहीं है। सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतक के साथ आखिर कार में सवार युवती व दो युवक कौन हैं और वे कहां जा रहे थे, दुर्घटना कैसे हुई, जिसमें होटल मैनेजर की संदेहास्पद मौत हो गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.