बस्ती, दिसम्बर 22 -- कोहराएं (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र स्थित गड़रही गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे बस्ती के सर्राफ रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परसरामपुर थाना क्षेत्र स्थित गौरा पांडेय निवासी सराफा व्यवसायी रामशंकर सोनी (42) का क्षेत्र के ही जगन्नाथपुर बाजार में सोने-चांदी का कारोबार था। शनिवार को वह कार से मनकापुर गोंडा गए थे। वह कार खुद चला रहे थे। वह कार में अकेले ही थे। दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे वह गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र स्थित गड़रही गांव के पास पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चली गई और पेड़ से टकरा गई। कार बुरी तरह क...