सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- अंबाला-देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से यमुनानगर निवासी कार सवार की मौत हो गई। युवक गुरुवार को मुजफ्फरनगर से कार द्वारा घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार अंबाला-देहरादून हाईवे पर गुरुवार को यमुना नगर निवासी आशीष कुमार पुत्र स्वर्गीय दिनेश कुमार मुजफ्फरनगर से अपनी कार में घर लौट रहे थे। जब वह अंबाला-देहरादून हाईवे पर पहुंचे तभी सामने से किसी वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इस पर वह कार से उतरकर नुकसान का जायजा ले रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उसे कुचलकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजीव कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार 821/3 अर्बन स्टेट, कुरुक्षेत्र, हरियाणा की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच ...