प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- कुंडा, संवाददाता। कार की टक्कर से दूसरे कार सवार परिवार गंभीर घायल हो गए पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रजनी खंड निवासी रुपेश कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रविवार को प्रयागराज से लखनऊ घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह लोग कुंडा थाना क्षेत्र के गयासपुर पेट्रोल पंप के पास बाईपास हाईवे पर पहुंचे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार लोग घायल हो गए। टक्कर में 30 वर्षीय रुपेश सिंह उसकी 55 वर्षीय मां देवन्ती देवी, उसके 60 वर्षीय पिता सुदर्शन सिंह, 65 वर्षीय ससुर बृजभूषन सिंह, 62 वर्षीय सास राज कुमारी देवी, अभिजीत कुमार की 29 वर्षीय पत्नी दामिनी कुमारी निवासी गोमती नगर लखनऊ, उसका साला गंभीर घायल ह...