शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- काम की तलाश में घर से निकले मिर्जापुर के इस्माइलपुर गांव निवासी 17 वर्षीय युवक चेतन यादव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर निवासी युवक रविवार को रोजगार की तलाश में कानपुर जा रहा था। रास्ते में बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रैक्टर ने उसके वाहन मे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बिल्हौर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक कस्बा स्थित इंटर कालेज मे 11 वीं छात्र था और अपने परिव...