मुरादाबाद, जुलाई 21 -- नेशनल हाईवे कावड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कावड़ियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रौण्डा-झोण्डा चौकी के गांव लालाटीकर निवासी संजय सिंह का 17 वर्षीय बेटा हिमांशु व रामपुर क्षेत्र के पटवाई थाना क्षेत्र के भव्यानगला गांव निवासी साथी आकाश पुत्र मुनेश के साथ बाइक पर सवार होकर जल भरने बृजघाट जा रहा था। इसी दौरान संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी कमल सिंह का बेटा विपिन कुमार अपने साथी शनि कुमार के साथ बृजघाट से लौट रहा था। डिडौली क्षेत्र में कावड़ मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.