गिरडीह, नवम्बर 20 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कांग्रेस के बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री मंगलवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनका बांया पैर टूट गया है और माथा भी फट गया है। इलाज के लिए उन्हें गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता सह चपुआडीह पंचायत के मुखिया मो शमीम, मो कयामुल हक, मो सोहेब बुधवार को गिरिडीह अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हुए प्रखंड अध्यक्ष से भेंट मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जाता है कि प्रखंड अध्यक्ष गिरिडीह कॉलेज होकर अपने अवास सिहोडीह बाइक से जा रहे थे। इस बीच कविता बैक्वेंट हॉल के पास गिरिडीह से कॉलेज की ओर तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कांग्...