औरंगाबाद, जनवरी 15 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-120 पर दाउदनगर-गोह-गया रोड में मखरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुपौल जिले के भकटीहाई थाना क्षेत्र के पृथ्वी पट्टी गांव निवासी मो शाहिल के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मो शाहिल ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मो शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। दाउदनगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.