देवरिया, अप्रैल 30 -- भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द पेट्रोल पंप के समीप पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटनी थाना क्षेत्र के बरसाथ निवासी दिनेश चौरसिया (55 ) देवरिया स्थित एक होमियोपैथिक की दुकान पर काम करते थे। ट्रेन बंद होने के कारण वह दुबौली निवासी निजामुद्दीन (62)पुत्र लालमुहम्मद के साथ बाइक से देवरिया के लिए निकले थे। इसी दौरान मुजरी चौराहे पर सामने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पार करने का प्रयास करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में एक पिकअप ने दिनेश की बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गए तथा सिर में चोट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.