अलीगढ़, फरवरी 22 -- गभाना, संवाददाता। क्षेत्र के हाईवे स्थित नत्था नगला गांव के पास एक भयानक हादसा शुक्रवार की देर रात हो गया। बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित क़र दिया। वहीं अन्य का उपचार जारी है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। जानकारी के अनुसार मनीष पुत्र प्रदीप कुमार निवासी त्योरी थाना पहासू व कुलदीप पुत्र जुगेंद्र निवासी पनिहावर के साथ गभाना के हाइवे स्थित एक मैरिज होम में अपने मित्र की बहन की शादी में समलित होने आये थे। वहां से बाइक सवार मनीष अपने गांव त्योंरी जा रहे थे, जिन्हे छोड़ने उनके साथी कुलदीप जा रहे थे। जैसे ही गभाना क्षेत्र के हाईवे स्थित नत्था नगला गांव के पास पहुंचे तभी ...