गोंडा, फरवरी 19 -- मनकापुर। मनकापुर-कहोबा मार्ग पर जोगापुर गांव के पास बुधवार देर रात मुर्गा लदे पिकअप और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक महेश निवासी हुसैनाबाद थाना रेहरा, जनपद बलरामपुर मुर्गा लादकर मनकापुर की ओर आ रहा था। वहीं तरबगंज क्षेत्र के भोलानाथ कसौधन अपने परिजनों के साथ कार से उतरौला में आयोजित एक शादी समारोह से वापस अपने घर तरबगंज लौट रहे थे। बुधवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच जोगापुर गांव के पास कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और पिकअप दोनों बुरी तरह क्षतिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.