हापुड़, दिसम्बर 13 -- क्षेत्र के गांव रझेड़ा के सामने आमने सामने से आई दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल की हालत चिंता जनक बनी हुई है। क्षेत्र के गांव सैना निवासी राहुल कुमार उम्र 26 वर्ष कस्बा सिंभावली स्थित एक क्लीनिक सें अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र के गांव रझैड़ा के निकट पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे गांव सैना निवासी मुस्तफा अली की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर होने पर दोनों घायल हो गए, उनको हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हापुड़ के अस्पताल में राहुल की गंभीर दशा को देखकर मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में राहुल की म...