हापुड़, दिसम्बर 24 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर के निकट दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर होने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। सिंभावली के गांव बक्सर निवासी लाल सिंह का बेटा विशाल कुमार अपने साथी विवेक कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक से गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर बार्डर पर पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार होकर आए जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र अंतर्गत गांव शाहजहांपुर निवासी जीशान, बिलाल, रिहान की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की आमने सामने की टक्कर होने पर सभी पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने रिहान 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर द...