एटा, दिसम्बर 13 -- वाहन की टक्कर से घायल युवक बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना मलावन के गांव पुरावं निवासी रामलडैते (34) पुत्र बनवारी लाल परिवार सहित एक माह काम करने के लिए पंजाब गए थे। बताया जा रहा है कि तीन दिसंबर को पंजाब के जिला मानसा में बाइक से जाते समय वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। 11 दिसंबर को आगरा में उपचार चला और बाद में गांव ले आए। 12 दिसंबर की रात को अचानक तबीतय खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...