प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी गौरा के उपकेंद्र सुल्तानपुर में कार्यरत एएनएम रीता देवी सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गईं। एएनएम रीता देवी प्रतापगढ़ मुख्यालय स्थित अपने आवास से सीएचसी गौरा वैक्सीनेशन बाक्स लेने अपनी स्कूटी से जा रही थीं। रास्ते में पृथ्वीगंज के निकट उनकी स्कूटी में तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गईं। उनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...