काशीपुर, मई 7 -- काशीपुर। एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला की स्कूटी में पीछे से बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम खेड़ा लक्ष्मीपुर, जसपुर निवासी वसीम अकबर पुत्र शकील अहमद ने कुंडा पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 4 मई को दोपहर 2 बजे उसकी बहन तबस्सुम मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रही थी। थाना कुंडा के सामने तिराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसकी बहन की स्कूटी पर पीछे से टक्कर मार दी जिससे नीचे गिरकर वह घायल हो गई। लोगों ने 108 की मदद से उसे काशीपुर सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बताया कि एक निजी अस्पताल में ले जाने पर उसकी बहन के सिर में 25 टांके लगाए गए। उसकी बहन की हालत नाजुक बनी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.