मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- डीसीएम गाड़ी ने युवक को टक्कर मार दी। चालक हादसे के बाद पेपर मिल में डीसीएम लेकर घुस गया और गेट बंद करवा दिए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। सिखेड़ा के गांव बिहारी निवासी 18 वर्षीय अयान पुत्र लियाकत गुडगांव में डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। गुरुवार की देर शाम मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में किसी काम से गया था। नई मंडी क्षेत्र में जीनस पेपर मिल के पास डीसीएम चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को लेकर पेपर मिल में घुस गया। पेपर मिल के चौकीदार ने गेट बंद कर दिए। परिजनों का आरोप है कि चालक ने घायल अयान को देखा भी नहीं था। फोन करने पर समय पर पुलिस और एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची थी। रिशतेदारों ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में भ...