बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- सड़क हादसे में अम्बारी स्कूल की शिक्षिका की गयी जान शेखपुरा-बरबीघा रोड में मिर्जापुर के पास हादसा, पटना में इलाज के दौरान मौत नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव की थी रहने वाली इंटर की परीक्षा ड्यूटी समाप्त कर बाइक से ससुराल लौटने के दौरान हादसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटर परीक्षा में वीक्षण का काम कर रहीं शिक्षिका सपना कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा शेखपुरा - बरबीघा रोड में मिर्जापुर गांव के समीप हुआ। मृत शिक्षिका शहर के मुरलीधर मुरारका गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में वीक्षण का काम कर रही थीं। शिक्षिका पड़ोस के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में वह जिले के अम्बारी मिडिल स्कूल में तैनात थी। शिक्षिक अपनी सुसराल से ही शेखपुरा प्रतिदिन ...