मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- चकिया। एन एच 28 पर बैशाहां गांव के सामने सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह में घटित हुई है। सुचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गांव कुअवां निवासी अजीमुल्लाह अंसारी के रूप में की गयी है। अस्पताल आये परिजनों ने बताया कि अजीमुल्लाह अंसारी कपड़ा के फेरी का काम करता था। कारोबार के सिलसिले में खलीलाबाद उत्तर प्रदेश गया था। घर लौटने के क्रम में उक्त स्थान पर उनकी मौत हो गई। वहीं वार्ड पार्षद मनोहर कुमार ने बताया कि घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। घटना से प...