मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौराहे पर सोमवार शाम कार व बाइक की टक्कर में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों को अधिवक्ता के घुटने का ऑपरेशन करना पड़ा। कार किसी अधिकारी की बताई जा रही है। गंगानगर निवासी सुरेश पाल वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। सोमवार शाम वह अपने जूनियर ग्राम मुबारकपुर निवासी जाकिर के साथ पांडव नगर किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। अचानक एक मोड़ पर सामने से आई तेज रफ्तार नीले रंग की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जाकिर व सुरेश पाल दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों बाइक सवारों को संभाला। कार चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। जाकिर को कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं थी लेकिन सुरेश पाल के काफी चोट थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.