सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क दुर्घटना में युवक काका की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि उनका पुत्र काका स्पैलेंडर बाइक पर दो साथियों के साथ मीरपुर से शहिदवाला ग्रंट, हरिद्वार जा रहे थे। शेरपुर के पास डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे काका की मौके पर ही मौत हो गई और दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद परिजनों ने नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम भी लगाया था। थाना कार्यवाहक प्रभारी मोहित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...