देवरिया, मई 25 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में अंडा फार्म मालिक की मौत हो गई। निमंत्रण से लौटने के दौरान उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देवरिया बुद्धू खां गांव निवासी आफताब खान 41 वर्ष पुत्र वहीद खान हरैया बसंतपुर में पार्टनरशिप में अंडा फार्म चलाता था। वह बाइक से शुक्रवार की रात किसी के वहां निमंत्रण में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात लौटने के दौरान उसकी बाइक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जुड़ावन चौराहे के पास बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रह गया। देर रात होने के चलते किसी की नजर नहीं पड़ी। पीआरबी पुलिस ने घायल युवक को देखकर उसे एंबुलेंस से महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.