लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। भंडरा-लोहरदगा मुख्य पथ पर स्थित सेग़रा टोली के समीप हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में भंडरा अंचल कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सतेंद्र यादव (38 वर्ष) की असामयिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे प्रखंड और अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र यादव प्रतिदिन की भांति अंचल कार्यालय में अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लोहरदगा लौट रहे थे। इसी दौरान सेग़रा टोली के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता से घायल सतेंद्र को तुरंत सीएचसी भंडरा ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उन्हे...