अररिया, दिसम्बर 1 -- समेली, एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर सतबेहरी गांव के समीप बीति रात्रि सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के डोभा महर्षि नगर, लक्ष्मीपुर निवासी अमरजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पिता त्रिलोकी मंडल तथा मनजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पिता सुबोध मंडल के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लोग बाइक पर सवार होकर पोठिया से चांदपुर की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की कागजी कार्रवाई कर मृतकों के शव को सदर अस्पताल, कटिहार के लिए भेज ...