रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आलमजीत सिंह पुत्र श्री कश्मीर सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली ने बताया कि 14 फरवरी की दोपहर अपनी थार से परिवार सहित रुद्रपुर से अपने घर की ओर आ रहा था। तभी चन्दोला हॉस्पिटल के बाहर पहुंचते ही पिकअप वाहन चालक ने बड़ी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसका परिवार के सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि जब युवक ने चालक को समझाने का प्रयास किया तो वाहन चालक ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.