बदायूं, मार्च 6 -- कोतवाली इलाके के उझानी कादरचौक रोड पर दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में घायल हुए बाइक की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने घायल की मौत के बाद पिता की तहरीर पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। इलाके के गांव बुर्रा फरीदपुर के रहने वाले उर्वेश उझानी से गांव वापस लौटते समय 18 फरवरी को फतेहपुर गांव के समीप आमने सामने हुई बाइक भिड़ंत हो गई, जिसमें में घायल हो गए थे। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन अच्छे उपचार के लिए हायर सेंटर बरेली ले गए। जहां उपचार के दौरान 23 फरवरी को मौत हो गई। पिता ने संस्कार की क्रियाएं पूरी कराने के बाद कोतवाली में दूसरे बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.