सासाराम, नवम्बर 17 -- रोहतास। थाना क्षेत्र के बकुआ पुल के समीप सड़क हादसे के शिकार रौनक उर्फ बंटी सिंह के परिजनों से सोमवार को भाजपा बिहार इकाई के महामंत्री शिवेश राम ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि बंटी की असमय मौत से पार्टी को गहरा नुकसान हुआ है। विदित हो कि एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखा लाने के क्रम में बंटी सिंह सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। मौके पर महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विवेक बहादुर, अमन राज, रिंकू सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, सिकंदर सोनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...