कन्नौज, फरवरी 8 -- गुरुसहायगंज, संवाददाता। मलिकपुर के समीप चार दिनों पहले एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम खुदागंज (फर्रुखाबाद) निवासी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि भतीजा आदर्श राजपूत कक्षा नौ का छात्र है। वह प्रतिदिन की तरह आकाश एजूकेशन सेन्टर गुरसहायगंज से चार फरवरी को घर वापस रहा था। तभी रामाश्रम पेट्रोल टंकी के समीप फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से टेम्पो में टक्कर मार दी। टेम्पो में बैठा मेरा भतीजा आदर्श राजपूत गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके दाये पैर के घुटने की हड्डी टूट गई और सिर मे चोट आई है। टेम्पो में सवार अन्य सवारी विजयपाल निवासी गंगागंज गुरौली भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.