पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बीते 13 फरवरी की रात धमदाहा प्रखंड के कुआड़ी पंचायत स्थित कुआड़ी महादलित टोला निवासी जागो ऋषि, किशन ऋषि, कंचन देवी, जग्गन ऋषि एवं कला देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में इलाज के दौरान जागो ऋषि, किशन ऋषि और कंचन देवी की पूर्णिया में ही मौत हो गई थी जबकि जग्गन ऋषि एवं कला देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। शनिवार अहले सुबह बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया पहुंचीं। उन्होंने अपने समक्ष मृतकों का पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद घायल जग्गन ऋषि और कला देवी को चिकित्सीय परामर्श के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.