नई दिल्ली। पीटीआई, मार्च 13 -- उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की गुरुवार को एक इमरजेंसी कॉल अटेंड करने के लिए मौके पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक एएसआई की पहचान सत्यवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसा बुधवार रात को हुआ, जब वह एक अन्य सड़क हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में आए फोन कॉल का जवाब दे रहे थे। डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने कहा, "एएसआई सत्यवीर सिंह पिछले छह महीनों में दूसरे 'ऑन-ड्यूटी' पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें हमने लापरवाही से वाहन चलाने और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसों में खो दिया है।'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.