लातेहार, दिसम्बर 1 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारियातू बस स्टैंड के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बारियातू निवासी सुनील भुर्इयां किसी आवश्यक कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार युवक के सिर, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में आंतरिक चोटें आई हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...