गढ़वा, फरवरी 22 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर-केतार मुख्य पथ पर सिंघीताली हनुमान मंदिर के समीप रविवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी और सात माह का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहन से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि चैनपुर विंढामगंज निवासी अरुण मेहता रविवार शाम अपनी पत्नी प्रतिमा देवी और गोद में सात माह के बच्चे के साथ बाइक से अपने ससुराल अरंगी निवासी जोखन मेहता के घर जा रहे थे। उसी दौरान सिंघीताली हनुमान मंदिर के पास मुख्य पथ पर केतार की ओर से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। उसमें सभी घायल हो गए। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.