बेगुसराय, जनवरी 15 -- भगवानपुर। पिपरा भगवानपुर पीडब्ल्यूडी पथ पर औगान काली मंदिर के समीप गुरुवार को सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान रसलपुर निवासी दिलीप सहनी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और रामाशीष सहनी के यहां आया 22 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में की गई। इसमें घायल सोनू की स्थिति गम्भीर बताई जाती है। बताया जाता है कि बाइक का डिस्क ब्रेक लगाने के कारण असंतुलित होकर गिर गया। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर लायी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.