धनबाद, फरवरी 9 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के भुरूंगिया फोरलेन चौक के समीप शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में नीचे डुमरी बस्ती निवासी ललित महतो के छोटे पुत्र प्रशांत कुमार महतो (20) की मौत हो गई। वहीं, पुटकी थाना क्षेत्र के चिरूडीह निवासी जगेश्वर महतो का पुत्र अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज धनबाद के धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रशांत का शव जैसे ही डुमरी बस्ती पहुंचा, वहां मातम पसर गया। परिजनों के विलाप से पूरा माहौल कारुणिक हो गया। इस घटना पर भगीरथ महतो ने दुख प्रकट करते हुए बताया कि प्रशांत बहुत अच्छे स्वभाव का मिलनसार और शांत लड़का था। इस आकस्मिक घटना से पूरी बस्ती शोक में है। इस मामले में पूर्व पार्षद हरिपद महतो ने सहयोगियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.