जामताड़ा, जनवरी 28 -- करमाटाड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक मुर्गाबनी गांव से जात्रा देखकर वापस लौट रहे थे। वे करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य मार्ग से होते हुए करमाटांड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर पड़ी। गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामत...