श्रावस्ती, मई 16 -- श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। तीन अलग-अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के बैरिहवा निवासी अनिरुद्ध उर्फ छोटकऊ (30) शुक्रवार दोपहर में बाइक से सिरसिया जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी पत्नी मिथिलेश कुमारी व इसी गांव निवासी ममता (35) पत्नी राम जियावन भी बैठी हुई थी। थाना क्षेत्र के कोयलहवा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। इसी तरह सोनवा थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.