मेरठ, जनवरी 20 -- लोकेश अग्रवाल आज हनुमान चौक स्थित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवासीय कॉलोनियों में संचालित छोटी दुकानों के साथ हो रहा उत्पीड़न सरकार की नीतिगत विफलता और दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुरंत स्पष्ट करे कि जब वह कॉलोनियों में व्यवसाय को मान्यता नहीं देना चाहती तो फिर कमर्शियल बिजली कनेक्शन, फुल लाइसेंस, माप तोल विभाग प्रमाण पत्र, जीएसटी नंबर और एमएसएमई पंजीकरण किस आधार पर जारी किए जा रहे हैं? यह दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही आवासीय कालोनियों में संचालित छोटी दुकानों को नियमित करने का अध्यादेश जारी कर उत्पीड़न बंद नहीं करती, तो संगठन प्रदेश भर में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.