चाईबासा, फरवरी 15 -- सड़क सुरक्षा समिति सदस्य ने की मानवता की मिसाल पेश -अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया चाईबासा। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने शनिवार को कोर्ट रोड में मार्ग के समीप अचेत अवस्था में पड़े एक (लगभग 70 वर्षीय) अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को लावारिस स्थिति में पाया। उसे इलाज की नितांत आवश्यकता थी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रात्रि में अज्ञात वृद्ध व्यक्ति भटक कर यहां आ गया था। इसके बाद राजाराम गुप्ता ने एंबुलेंस मंगवा कर उसे मार्ग से उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बारियल मार्डी की देखरेख में इलाज प्रारंभ हुआ। वहीं गुप्ता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के घर का पता लगाया जा रहा है। ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.