चाईबासा, फरवरी 14 -- चाईबासा। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने शनिवार को कोर्ट रोड में मार्ग के समीप अचेत अवस्था में पड़े एक (लगभग 70 वर्षीय) अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को लावारिस स्थिति में पाया। उसे इलाज की नितांत आवश्यकता थी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रात्रि में अज्ञात वृद्ध व्यक्ति भटककर यहां आ गया था। इसके पश्चात राजा राम गुप्ता ने एंबुलेंस मंगवा कर उसे मार्ग से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ बारियल मार्डी की देखरेख में इलाज प्रारंभ हुआ। वहीं गुप्ता द्वारा अज्ञात व्यक्ति के घर का पता लगाया जा रहा है। ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...