चाईबासा, मई 22 -- चाईबासा। चाईबासा स्थित बस स्टैंड चौक के समीप पुराने जेल गेट के पास गुरुवार को दिन के 1:30 बजे एक सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन के लापरवाह चालक द्वारा वाहन का गेट अचानक खोल दिए जाने के कारण मार्ग में पीछे से पल्सर बाइक से आ रहे मंझारी थाना अंतर्गत मेरोमहोनर गांव निवासी शिव शंकर गोप एवं उनकी भाभी सुशील बिरुली (35) गेट से टकराकर बाइक सहित मार्ग में गिर गई। बाइक शिव शंकर गोप चला रहे थे। घटना में सुशील बिरुली के कमर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई, जिससे वह मार्ग में ही अचेत हो गई। घटना के बाद छोटा हाथी का वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने बस स्टैंड के दुकानदार अरविंद यादव के सहयोग से टोटो वाहन से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.