मुरादाबाद, मार्च 17 -- मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को होगी। बैठक में मंडल के पांचों जिलों में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा होगी। साथ ही सड़क सुधार के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। मुरादाबाद में मंडलायुक्त कार्यालय में होने वाली बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के अलावा पांचों जिलों के डीएम-एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ, लोनिवि, एनएचएआई के अलावा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहेंगे। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि 19 मार्च को मंडलायुक्त सभागार में बैठक होगी। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान नो हेलमेट-नो फ्यूल, सीट बेल्ट, सड़क सुरक्षा जागरुकता की मुहिम गांवों तक ले जाने पर मंथन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.