धनबाद, जनवरी 16 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। 37 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर गुरुवार को बाघमारा में रोड शो हुआ। डेको जीसीपीएल जेवी हाई वाल प्रोजेक्ट एवं ब्लॉक-दो क्षेत्रीय माइंस की ओर से आयोजित रोड शो ब्लॉक दो माइंस परिसर से शुरू होकर खानूडीह बांसती चौक तक गया। आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में स्लोगन, बैनर व जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग कर ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर अभिनव कुमार, राकेश कुमार सिंह, संचयन शिट, जयदीप रॉय, जीतन मंडल, अरूपम गुरिया, प्रवीन कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.