फरीदाबाद, जनवरी 8 -- पलवल। प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 120 युवाओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मुहिम के तहत जागरूक किया गया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह सड़क सुरक्षा संबंधी मूलभूत नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, सड़क पर पैदल चलने के नियमों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार जैसे रक्तस्राव रोकना, हड्डी टूटने पर प्राथमिक सहायता, चोकिंग, बेहोशी की स्थिति तथा सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास कराते हुए युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा सड़क सुरक्षा बैठक में निरंतर यह निर...