औरंगाबाद, जनवरी 16 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को रोको-टोको अभियान चलाया। दाउदनगर भखरुआ मोड़ और राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर दाउदनगर नासरीगंज ओवर ब्रिज के समीप वाहन चालकों को माला, फूल और चॉकलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई, जबकि हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। बाइक और स्कूटी चालकों के साथ अन्य वाहन चालकों को भी नियमों के प्रति जागरूक किया गया। चालकों ने शपथ ली कि वे भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे। जांच और जुर्माना कार्रवाई के साथ चलाए गए इस अभियान से चालकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.